Breaking News

लखनऊ – योग हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है- मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Ibn news Team लखनऊ

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

आगरा.21.06.2024/ आज दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए“ को साकार करने के क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि प्रो. एस पी सिंह बघेल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज,मा0 मंत्री, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन उ.प्र. श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, तथा मा० सांसद व विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में 05 हजार से अधिक जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया।

साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, एतिहासिक स्थल व विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
मा0 राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा तथा भारत की प्राचीन विधा योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी, जो वर्तमान में विश्व के सभी देशों द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मा0 मंत्री महोदय ने योग की विशेषताओं तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आहवान करते हुए कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवृति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

मा0 मंत्री जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण,परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ०प्र० श्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है 21 जून 2015 को पूरे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मों की कुशलता ही योग है अथवा इस तरह भी कहा जा सकता है कि योग हमारे कर्मों में कुशलता लाता है जो कि हमें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होता है, हमारा अत्मसम्मान बढाता है, हमें सनातन संस्कृति से जोड़ता है, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य आमजन तक योग के लाभों को पहुचाना है, दुनियां को योग के प्रति जागरूक करना है और वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति को पहुंचाना है।

योग का अर्थ जोड़ना है जो कि हमारे शरीर को मन व आत्मा से जोड़ता है, यह जीवन जीने का तरीका है जो हमें शारीरिक व मानसिक, दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह शरीर की कुछ मुद्राओं व आसन का स्वरूप नहीं है बल्कि यह हमें स्वस्थ व संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है, इससे हम साथ रहना व ध्यान केन्द्रित करने की प्रेरणा मिलती है।


कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में मा0 विधायक, आगरा छावनी डा0 जी0एस0 धर्मेंश, महिला आयोग सदस्य, उ0प्र0 श्रीमती निर्मला दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री भानू महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री नवीन गौतम, श्री दिगम्बर सिंह धाकरे, पार्षद श्री गौरव शर्मा , श्री रोहित कत्याल सहित योग प्रशिक्षक व प्रतिभागीगण आदि उपस्थित रहे।


जिला सूचना कार्यालय, आगरा द्वारा प्रसारित।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *