Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 17 at 15.04.33

Breaking: विद्युत विभाग के लाइन मैन की गोली मारकर हत्या

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को देर रात लगभग दस बजे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया वही घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात लगभग दस बजे थाना चुनार के कजरहट चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बकियाबाद में लगभग 35 वर्षीय अनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह निवासी बकियाबाद थाना चुनार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

व आरोपी गोली मारकर भागने में सफल रहा सब जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार सिंह विद्युत वितरण खण्ड चुनार पिरल्लीपुर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे व बिजली का कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय गॉव के ही भगवती देवी मंदिर पर पहुंचे तथा साथ में उसी गॉव का निवासी इन्द्रजीत उर्फ मुन्ना बिन्द भी वहॉ पहुंचा था । वही पर दोनों किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई फिर आपसी विवाद मे बात बढ़ने पर आरोप है कि इन्द्रजीत उर्फ मुन्ना बिन्द द्वारा अनिल को सीने में गोली मार कर फरार हो गया।

जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और परिजनों को जब जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच इस दौरान इलाकाई पुलिस व पुलिस के उच्चाधिकारियों को सुचना हुई जिस पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार, प्रभारी निरीक्षक चुनार, प्रभारी स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और थाना चुनार की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। तथा मृतक के माता श्रीमती मुनक्का देवी के तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *