Breaking News
WhatsApp Image 2026 09 14 at 5.00.27 PM

आकाशीय बिजली का कहर, तीन ट्रांसफार्मर जले

सैकड़ों घरों में पसरा अंधेरा, बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण बेहाल

नए ट्रांसफार्मर मिलने के बाद ही बहाल होगी आपूर्ति: जेई

मीरजापुर। रविवार को अहरौरा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर लगे तीन ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल गए। ट्रांसफार्मरों के फुंकने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस और गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अहरौरा विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता (जेई) पंचधारी सिंह के अनुसार अहरौरा फीडर के अंतर्गत सियुर, लकुरा और जिगना में 10-10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन क्षति अधिक होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

जेई ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उन्हें स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पेयजल की समस्या के साथ घरेलू कामकाज भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260913 WA0001

सूर्य प्रताप शाही के माता पिता का जीवन त्याग व संस्कार का मिसाल रहा : उप मुख्यमंत्री 

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी देवरिया। जनपद के पलक लॉन, कसया रोड, …