भव्य आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणपति के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
मीरजापुर। विकासखंड जमालपुर के ग्राम पंचायत मदापुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित विजय शंकर मिश्रा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।
प्रतिमा स्थापना के बाद पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन किया। शाम को हुई भव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
गणेश पूजन समिति के विश्व भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। भव्य आरती के दौरान हौसला प्रसाद, विश्व भूषण, शीतला प्रसाद, विवेकानंद, माता प्रसाद, डम-डम, किशन, अंश, पीहू, श्रद्धा, छोटी, डुग्गू, संगम, भानु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।