Breaking News
WhatsApp Image 2026 09 06 at 5.52.43 PM

ऐतिहासिक तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू, रथ खींचने को उमड़ा भक्तों का हुजूम

आज अहरौरा बांध स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में होगा विराट कुश्ती दंगल

मीरजापुर। नगर अहरौरा में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय भगवान ठाकुरजी की रथयात्रा मेला रविवार को गाजे-बाजे के साथ शुरू हो गया। सत्यानगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शाम छह बजे रथयात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी अरविंद मिश्रा ने रथ पर विराजमान ठाकुरजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने रथ का पहिया खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रथयात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान ठाकुरजी का स्वागत किया। रथ को खींचने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सत्यानगंज से शुरू हुई रथयात्रा नई बाजार, कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, खड़जा और सम्मेत्तर होते हुए पट्टी कला स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां रथ के विश्राम के बाद कजली का आयोजन किया गया।

रथयात्रा के दौरान हुई रिमझिम बारिश ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। डीजे और साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए रथ के साथ चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ की सवारी विराजमान रही।

इस दौरान राजकुमार अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, विजय वैद्य, महेंद्र केसरी, सुरेश जायसवाल, पारस केशरी, कुमार आनंद, मनोज मोदनवाल, रामबाबू अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, सूर्यमणि मिश्रा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह पुलिस और पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

आज अहरौरा बांध पर होगा विराट कुश्ती दंगल

मेले के दूसरे दिन सोमवार को अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है।

सोमवार को कुश्ती दंगल के बाद रथ दुर्गा जी पहाड़ से वापस लौटेगा और गोला कन्हैया लाल में विश्राम करेगा। यहां साह परिवार की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260913 WA0001

सूर्य प्रताप शाही के माता पिता का जीवन त्याग व संस्कार का मिसाल रहा : उप मुख्यमंत्री 

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी देवरिया। जनपद के पलक लॉन, कसया रोड, …