Breaking News
cb684df9 e324 4219 abeb d83015228c3a

राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी बनने पर कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने दी बधाई

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टcb684df9 e324 4219 abeb d83015228c3a

फरीदाबाद:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्या कुमारी शैलजा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

इसी कड़ी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल तथा महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर बुक्के देकर व उनका मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी और इसे पार्टी हाईकमान का सराहनीय फैसला बताया।

इस मौके पर कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में निकाली जा रही‘भारत जोड़ो यात्रा को समाज की सभी बिरादरियों का जो समर्थन मिल रहा है।

उससे साबित हो गया कि जनता 2024 में देश में बदलाव चाहती है और उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात,हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश को कम न करें और पूरे उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे ताकि पार्टी आने वाले चुनावों में सत्तासीन हो।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि फरीदाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

इस यात्रा की सफलता पूरे हरियाणा की राजनीतिक फिजा बदलने का काम करेगी। उन्होंने कुमारी शैलजा को विश्वास दिलाया कि बल्लभगढ़ सहित समूचे फरीदाबाद जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लेते हुए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *