Breaking News

लालू यादव को मिली जमानत

 

IBN NEWS

साढ़े तीन साल से सजा काट रहे राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को आज जमानत मिल गई है। दुमका कोषागार से जुड़े घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू की जमानत पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट बंद होने के कारण मामला एक दिन के लिए टल गया।

 

उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav), छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav), बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) व मीसा भारती (Misa Bharti) तथा पत्‍नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) सहित पूरा परिवार (Lalu Family) याचिका मंजूर होने की आस लगाए हुए थे।

 

परिवार में लालू के लिए पूजा और रमजान का रोजा

लालू प्रसाद की जमानत पर रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है, वहीं उनके बच्चे मंदिर में पूजा कर रहे हैं। जहां लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम में हाजिरी लगाई। वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप ने नवरात्र में देवी की आराधना कर अपने पिता के लिए रिहाई के लिए प्रार्थना की है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता की रिहाई के लिए रोजा रख रही हैं। इसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हुई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *