Breaking News

लखीमपुर खीरी – कोतवाली सदर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरों का पर्दाफाश किया

स्लग- बाइक रिकवरी
स्क्रिप्ट- मोहम्मद असलम
लखीमपुर खीरी
एंकर- लखीमपुर खीरी की कोतवाली सदर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरों का पर्दाफाश किया जिसमें पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल व उनके कटे पार्टसो के साथ 4 लोगो को गिरफ्तार किया है । प्रेस वार्ता के दौरान एसपी पूनम ने बताया कि कोतवाली सदर के राजापुर चौहरे पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त गुड्डू उर्फ महेंद्र व शाबान को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग चोरी की मोटरसाइकिल कस्बा खीरी में स्थित अपनी कबाड़ की दुकान पर ले जाते है और काट देते है उसने अपने अन्य साथियों के बारे बताया कि मुन्ना व फराज की दुकान पर भी कुछ मोटरसाइकिल कटने को खड़ी है व कुछ कटे हुए पार्टस भी है । जिसमें पुलिस को शाबान , मुन्ना व फराज की दुकान से एक एक चोरी की मोटरसाइकिले व पार्ट्स बरामद हुए । पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि महेंद्र उर्फ गुड्डू मोटरसाइकिल का मिस्त्री है इसलिए वह सभी गाड़ियों के लॉक आसानी से खोल लेता है इसिलए वह हम लोगो को बाइको को चुरा कर लाता था उसके एवज में 5000 रुपये प्रति मोटरसाइकिल लेेता था और हम लोग पार्ट्स अलग करके बाइके बेच देते है ।
बाईट- श्रीमति पूनम एसपी खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *