*संवाददाता तौहिद खान*
*लखीमपुर खीरी-* मोहम्मदी बार संघ द्वारा मोहम्मदी जिला बनाओ पुरानी मांग को लेकर आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सहित अनेक चैनल के पत्रकारों ने समर्थन दिया है,उक्त मांग को लेकर आज वकीलों व पत्रकारों द्वारा एoडीoजेoकोर्ट मोहम्मदी के सामने एक घंटा रोड जाम कर प्रदर्शन किया गया जिसके बाद तहसील मोहम्मदी स्थित श्रीराम सभागार में जिला अध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष को सौंपा गया !
इस मौके पर श्री लोकेंद्र जी ने कहा कि मोहम्मदी को जिला बनाओ आंदोलन के लिए मैं निरंतर प्रयत्नशील हूं मेरी इच्छा है कि मोहम्मदी को जिला बनाया जाए !
आपको बताते चलें कि काफी समय से मोहम्मदी को जिला बनाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओं द्वारा हर शनिवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाता है !
इस मौके पर गोविंद खरे एडo,उमेश भार्गव एडo, दीपक गुप्ता एडo, विवेक शुक्ला एडo, बी पी सिंह एडo,शाहिद बाबा एडo,रईस अहमद एडo, आदित्य प्रकाश सिंह,स्वदेश रस्तोगी,सहित भारी संख्या में अधिवक्ता व पत्रकार वन्धू मौजूद रहे
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …