Breaking News

लखीमपुर खीरी – ग्राम प्रधान की लापरवाही से हो रहा स्वच्छता अभियान असफल

Ibn24x7news .मोहम्मद असलम न्यूज लखीमपुर खीरी

पूरे गाँव मे चोक पड़ी नालियां जगह जगह भरा गंदा पानी।

ऐसे जनप्रतिनिधियों के चलते कभी भी हमारा भारत स्वच्छता अभियान में सफल नहीं हो सकता।

मामला है बिजुआ ब्लाक के ग्राम बिजुआ का

बिजुआ खीरी : एक तरफ देश व प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार की मंशा को ठेंगा दिखाने में कसर नहीं छोड़ रहे बिजुआ ग्राम प्रधान , मामला है ब्लाक बिजुआ के ग्राम बिजुआ का जहां पर पूरे गांव में चोक पड़ी नालियों की वजह से सड़कों पर जगह जगह गंदा पानी जमा रहता है जिसके चलते सड़कों पर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल है। लंबे अरसे से चोक पड़ी नालियां और गंदा और काला जमा हुआ पानी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका रहती है जो ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की बड़ी लापरवाही उजागर करता है । जहां यूपी सफाई अभियान और स्वच्छता वातावरण को लेकर यूपी के मुखिया यूपी में हर संभव प्रयास जारी कर रहे हैं । पर ग्राम प्रधान इन अभियानों को अनदेखा कर गहरी नींद सो रहे हैं ऐसे जनप्रतिनिधियों के चलते कभी भी हमारा भारत स्वच्छ अभियान में सफल नहीं हो सकता। जिला प्रशासन ऐसे लापरवाही बरतने वाले जनप्रतिनिधियों पर कब शिकंजा कसने का काम करेगा।ये एक सोचने वाली बात ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *