*ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम*
एंकर – छठ पर्व को लखीमपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है l सेठ घाट पर हजारो की संख्या में महिलाओ ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया है इस मौके पर व्रती महिलाओ ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया है साथ ही महिलाओ ने कई तरह के छठी मैया के गीत भी गाये है l माना जाता है की इस पूजा के समय जो भी छठी मैया से मांगा जाता है वह पूरा होता है पूजा में शामिल होने के लिए व्रती महिलाओ के परिजन और रिस्तेदार जो उनसे दूर रहते है वह भी छठ की पूजा में शामिल होने पहुंचे है l छठ पूजा के लिए आई महिलाओ ने बताया की मैया ने उनकी मनोकामना पूरी की है जो भी सच्चे मन से छठ व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है वही इस मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त दिखे है
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …