Breaking News
IMG 20211015 071548

कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार के सभी दुर्गा पूजा समितियों का किया निरीक्षण

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद में माता के नेत्र दर्शन के साथ प्रारंभ हुए दुर्गा पूजा महोत्सव की पूरे दिन कोठीभार पुलिस घूम घूम कर निरीक्षण करती रही। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कस्बे के दुर्गा पूजा समितियों का जायज़ा लेने के साथ ही समिति के अध्यक्षों को जरूरी हिदायत भी दी।

प्रभारी एसओ ने सिसवा कस्बे में स्थापित रेलवे स्टेशन, दूरभाष केंद्र, सायर स्थान, पुरानी पुलिस चौकी, मेन मार्केट, फलमंडी, हटठी माता स्थान, स्वर्णकार पट्टी, माल गोदाम सहित दर्जनों दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया।इस बाबत उन्होंने समितियों के अध्यक्षों/पदाधिकारियों से कहा कि थर्मल स्कैनर से स्कैन करने के बाद ही भक्तों को पांडाल में प्रवेश कराएं। सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग हर हाल में होना है।

निर्धारित डिसेबल पर ही साउंड का प्रयोग करें।आगे उन्होंने कहा कि शोहदों से निपटने के लिए प्रशासन हर संभव स्तर पर तैयार है। इस दौरान चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह, कांस्टेबल रोशन यादव, मुलायम चौहान, आनंद कुमार व पृथ्वी चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *