Breaking News
IMG 20220819 153833

जाने महराजगंज का हाल,सड़के बदहाल ,नालियों का बुरा हाल,ये सब जिम्मेदारों का है कमाल

Ibn24×7news
महराजगंज
नगर पालिका परिषद महराजगंज की गलियों में नालियां उफान पर हैं।लोग इससे निजात पाने की तमाम कोशिशें कर चुके हैं और इस बाबत नगर पालिका प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक इस मामले को अवगत करा चुके है लेकिन अबतक इसका समुचित प्रबंध नहीं किया गया।

बताते चलें कि शास्त्री नगर और लोहिया नगर बिल्कुल सटे है तथा दोंनो वार्डों के सभासदों का घर भी इसी वार्ड में है। वह लोग इन गलियों से रोजाना गुजरते भी हैं, इन सभासदों की करनी ऐसी है कि इन्हें अपने नगर के लोगों से मुंह छिपा कर भागना पड़ता है।नगर पालिका का यह वीआईपी नगर माना जाता है और इन वार्डों में कई संभ्रात लोग रहते हैं ।उन लोगों ने भी इस समस्या पर गहरा रोष प्रकट किया है।इस बाबत लोगों ने कल देर रात करीब 10 बजे घर से बाहर निकल कर नगर पालिका प्रशासन का विरोध करना शुरू किया, मौके पर पहुँची टीम ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की जिसमें उन लोगों ने बताया कि नालियों का गंदा पानी यहीं सड़क पर सड़ता है जिससे बदबू घरों के अंदर तक जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि इन नालियों में जहरीले सांप निकल आते हैं जो आए दिन किसी न किसी के घरों में पकड़े जाते हैं। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मुसीबत से इन्हें निजात दिलाई जाये।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *