Breaking News

देवरिया – डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर तहसील में होगा आयोजित

दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु विशेष कैंप का होगा आयोजन

देवरिया, (सू0वि0), 19 अगस्त

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 अगस्त को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हितों दृष्टिगत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तैनात करने एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विगत दो संपूर्ण समाधान दिवस में पहले भी इस तरह के कैम्पों का आयोजन हो चुका है और 70 से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट करके मौके पर दिए जा चुके हैं। इससे दिव्यांगजनों को खासी सहूलियत मिली है और उनको उनके क्षेत्र में ही प्रमाणपत्र मिलने लगा है। इसके लिए अब उन्हें जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। कैम्प में प्रातः 10 बजे से प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी रुद्रपुर तहसील में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है।

प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *