Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 14 at 10.56.21 PM

किसान कल्याण पाठशाला का हुआ आयोजन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। किसान कल्याण मिशन पाठशाला की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर न्याय पंचायत के दो गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों को तकनीकि जानकारियां दी । किसान पाठशाला के लिए ब्लाकवार नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। कृषि विविधिकरण जैविक खेती मूल्य संवर्द्दन एवं पराली प्रबंधन के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत किसान पाठशाला के दो दिवसीय दो माड्यूल का आयोजन होगा। प्रत्येक न्याय पंचायत के दो गांव को इसके लिए चयनित किया गया है।प्रथम माड्यूल 14 से 15 सितंबर को और द्वितीय माड्यूल में 20 से 21 सितंबर दो चरणों में चयनित गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे। किसान पाठशाला में कृषकों को तकनीकी जानकारी दी जा रही है 2:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रधानाध्यापक उपस्थित रह कर। ग्राम पंचायतों के सचिव और लेखपाल किसान पाठशाला के समय उपस्थित रहें। गोरखपुर एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में कृषि उपनिदेशक संजय सिंह सहित अन्य कृषि तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *