Breaking News
IMG 20211117 152054

दिन दहाड़े पिता सहित दो बच्चों का अपहरण

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवां महराजगंज
महराजगंज में पिता सहित दो बच्चों को अगवा कर लिया गया है। पिता सुबह के वक्त बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घटना के बाद से जहाँ पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

IMG 20211117 152054

बताते चले कि घटना कोल्हुई के लोटन रोड पर चंदनपुर गांव के पास की है जहां स्कूल जा रहे बच्चों का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बच्चों की मां तरन्नुम ने आरोप लगाया है कि उसके दूसरे पति बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि रास्ते मे कार सवार बदमाशों ने पिता समेत बच्चे को खींच लिया और कार में बैठाकर फरार हो गये।

IMG 20211117 151721

आगे उन्होंने बताया कि उसके पहले पति से उनका काफी पहले तलाक हो चुका था और वह अपने दूसरे शौहर के साथ रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पहले पति ने ही बच्चों और पति का अपहरण कराया है।

IMG 20211117 151822

अपहरण की सूचना के बाद जहाँ पुलिस भी सकते में हैं और बदमाशों की तलाश में जमीन आसमान एक कर दी है वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच कर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिए हैं।अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक महिला तरन्नुम की शादी अपने पहले पति शउद अहमद से लगभग पंद्रह साल पहले हुई थी तथा शादी के कुछ सालों बाद ही पति से उसकी अनबन शुरू हो गई। इस बीच दो बच्चे सिकरा (13) और अहमद (8) भी हुए। तलाक के बाद दोनों बच्चे अपनी मां के पास रह रहे थे। तरन्नुम का आरोप है कि यह बात पहले पति को नागवार गुजर रही थी इसी वजह से उसने पति समेत दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है। दोनों बच्चे मदर मरियम स्कूल के छात्र है।तरन्नुम ने आगे बताया कि उनका तलाक पहले पति से होने के बाद वह दो साल पहले दूसरी शादी कर ली थी तथा उनके दूसरे पति छोटी सी दुकान चलाते हैंऔर उन्होंने उन बच्चों को भी स्वीकार कर लिया है। उनका परिवार अच्छे से चल रहा था लेकिन पहले पति बेवजह उनकी जिंदगी में मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। अंत मे तरन्नुम ने बताया कि बच्चों पर किसका हक़ है ,इसको लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है लेकिन बीते तीन वर्षों से अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।

IMG 20211117 151752

बच्चे भी उनके पास खुश हैं। मां होने के नाते वह बच्चों का अच्छे से ध्यान रख सकती हूं। फिलहाल ये अपहरण क्यों हुआ ?ये तो सही ढंग से अपहरण कर्ता के पकड़े जाने के बाद पुलिस उजागर करेगी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *