Breaking News
58a2523e 621b 4c70 8b42 2833baa082d9 1

खटवाड़ा जीएसएस 7 वार्डों में होंगे 7 दिसंबर को चुनाव पांच निर्विरोध घोषित

बीगोद- खटवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद हेतु चौथे चरण के नामांकन 12 वाडो के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद हेतु चुनाव अधिकारी शहाबुद्दीन खान के समक्ष मंगलवार को नामांकन भरा।58a2523e 621b 4c70 8b42 2833baa082d9 1

जिसमें से चार के फॉर्म खारिज पाए गए 4 उम्मीदवारों ने नाम उठा लिया।अब कुल 12 वाडो में से 7 वार्डों के 14 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

वार्ड नंबर 3 श्रीमती दुर्गा उदा जाट, वार्ड नंबर 8 से भेरु छोगा बलाई, वार्ड नंबर 11 से रामेश्वर पिता मथुरा लाल जाट , भेरूलाल रामचंद्र शर्मा वार्ड नंबर 7व वार्ड नंबर 4 से श्रुति विक्रम बाफना निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण के तीसरे राउंड के नामांकन आज मंगलवार को खटवाड़ा जीएसएस में संपन्न हुए 7 दिसंबर को मतदान होगा।

इस मौके पूर्व सरपंच सज्जन सिंह बापना,दुर्गा लाल ब्रह्मभट्ट, हिम्मत सिंह बापना, मिश्री लाल जाट, सत्यनारायण तेली, एडवोकेट प्रभु लाल जाट, मुकेश वैष्णव, मथुरा लाल जाट, रामेश्वर जाट, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

( फोटो कैप्शन- जीएस मे निर्विरोध घोषित हुए उनका सम्मान करते जनप्रतिनिधि )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *