Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 20 at 8.19.42 PM

सेक्स हब बनी काशी: दूसरे दिन भी रेड प्रधान पुत्र समेत 6 गिरफ्तार,गाजीपुर जौनपुर व चंदौली की है युवतिया

 

टीम आईबीएन न्यूज

वाराणसी शहर के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। यह खुलासा पुलिस के छापे में हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और बनकट की ग्राम प्रधान के पुत्र सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया है।प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जाता है। इस सूचना के आधार पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के नेतृत्व में लोहता थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ पाइप फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।WhatsApp Image 2023 02 20 at 8.19.42 PM

वहीं, तीन अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्त में आए युवक और युवतियों को लोहता थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। इससे पहले जनवरी माह में भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।

चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की युवतियां भी

गिरफ्त में आए युवकों की शिनाख्त बनकट की ग्राम प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कोरौती के शुभम सिंह उर्फ राहुल, चंदौली के भैनताली भरथीपुर गल्लामजी के सोनू जायसवाल, कबीरपुर के प्रेम कुमार सोनकर व मुगलसराय के आनंद नगर कालीमहल के संदीप जायसवाल और बिहार के बक्सर निवासी संजय यादव के तौर पर हुई है। वहीं, गिरफ्तार की गई युवतियां चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले की रहने वाली हैं।

सभी आरोपियो पर गैंगस्टर लगाने का कोरम पूरा कर रही पुलिस

सभी आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्टलोहता थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से भाग निकले कारखाना संचालक अनुराग सिंह और उसके एजेंट गुल्लू और कलीम भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

शर्मसार हुई काशी 24 घंटे के अंदर दूसरा मामला

वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे की सूचना पर शनिवार देर शाम छापा मारा गया था। मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

हालांकि संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। भेलूपुर थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *