Breaking News
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम

सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की धूम, आकर्षक झांकियों ने भक्तों को मोहा

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य धूम

फरीदाबाद: मार्किट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। मंदिर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य झांकियों से सजाया गया था। सिद्धपीठ हनुमान मंदिर जन्माष्टमी पर्व का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता राज कुमार वोहरा द्वारा जोत प्रचंड कर किया गया।

पूजा-अर्चना और खास सजावट रहीं आकर्षण का केंद्र

सुबह 9 बजे कान्हा जी की पूजा-अर्चना मंदिर के सदस्य कमल कपूर और उनकी पत्नी मनीषा कपूर द्वारा की गई। इस दौरान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व हर वर्ष बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष सजावट के लिए बाहर से कारीगर बुलाए गए थे। 35 फुट की तलवार, 50 फुट की पतंग, शेषनाग और भगवान कृष्ण का झूला भक्तों का विशेष आकर्षण बना रहा। मंदिर परिसर को देखते ही बनता दृश्य था जहां हर आयु वर्ग के श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा रंग

सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। राधा-कृष्ण की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने भगवान स्वरूप में अभिनय कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर में प्रसाद के तौर पर टॉफी और सीटी वितरित की गई, जिससे बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।

सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की सराहना

मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक बढ़ती गई और मंदिर परिसर भक्ति सुरों से गूंज उठा।

विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रोहित भाटिया, अधिवक्ता भूपेश जोशी, अधिवक्ता तरुण भाटिया, अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा (लाला), अनिल मानकचंद भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर के चेयरमैन बंसी लाल कुकरेजा सहित कमेटी के सदस्य सोम नाथ ग्रोवर, राकेश खन्ना, सचिन भाटिया, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, खेम बजाज, मन्नू भाटिया, आशीष अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का हर दृश्य यह संदेश दे रहा था कि जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने और भक्ति की भावना को जागृत करने का अवसर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …