मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS 
मवई अयोध्या – जनपद अयोध्या सर्किल रुदौली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गांव वालों की रातों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में गांवों में चोरों की आमद से चैन व सुकून छिन गया है।
जिसके चलते वे रातभर जागकर गांव की रखवाली करने को मजबूर हैं। लोगों में इस कदर दशहत है कि वे हाथों में डंडे लेकर अपने अपने घरों पर रहते है। जैसे ही कही से कोई आवाज़ सुनाई देती हैं सभी इकट्ठा होकर पहरा देते हैं। ताकि चोरों से गांव को सुरक्षित रखा जा सके।
रुदौली सर्किल के चारो थाना क्षेत्रों के कई ग्राम पंचायतों में ऐसी स्थिति है कि गांव के निवासी पूरी रात जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। रात के समय किसी अनजान व्यक्ति का गांव में आना-जाना भी मुसीबत सा हो गया है।
यदि कोई बाहरी व्यक्ति गांव के रास्ते से गुजरता है तो ग्रामीण पहले उसकी पहचान की जांच करते हैं,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र देखते हैं,और स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना देते हैं। अभी एक मामला प्रकाश में आया जहां संदिग्ध व्यक्ति लगने पर लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा दिया। अब ऐसे में यह तय कर पाना मुश्किल है कि आखिर दहशत चोरों की है अथवा अफवाहों से यह माहौल बन गया है।
अफवाहों से उपजी चिंता
यह दशहत यों ही नहीं फैली है, हाल के दिनों में थाना मवई क्षेत्र के मोहम्मद पुर गांव में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया,इसके साथ ही अब कहीं न कहीं गांवों में चोरों की दस्तक की आहट सुनाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सर्किल के सभी थानों की पुलिस चौकन्ना है लेकिन अभी उनके हाथ खाली है, पुलिस के साथ साथ गांव के लोग खुद भी गांव की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है,मवई थाना क्षेत्र के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां गांव के लोग रातभर जागकर सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इस डर और अफवाह का प्रभाव इतना गहरा असर हो गया है कि गांव के हर व्यक्ति की जुबान पर सुबह होते बस एक ही बात रहती है, कहीं कोई चोर पकड़ा तो नही गया।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस प्रकार के अपराध रोकने के लिए पुलिस की भूमिका सशक्त होनी चाहिए। चोरी की घटनाओं से पहले जहां गांव शांत और सुरक्षित हुआ करते थे,वहीं अब हर कोई अपने घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
अफवाहें और असली घटनाएं मिलकर गांव वालों में भय का माहौल बना रही हैं,लेकिन ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर हर तरह से सजग दिखाई दे रहे हैं।
चोरी की घटनाओं का बढ़ता डर
हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, और कई जगहों पर चोरियों की पुष्टि भी हुई है। मवई थाना क्षेत्र में एक गांव में चोरों ने एक दो घरों में घुसकर सामान पर हाथ भी साफ किया है। जिससे लोगों का डर और बढ़ गया है। पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है,
रात के अंधेरे में गांव की सड़कों पर टॉर्च की रोशनी में डंडे लेकर चलते लोग अब गांवों का आम दृश्य बन चुके हैं। इन पहरेदारों और का कहना है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं,और जब तक चोरी की घटनाएं बंद नहीं होतीं, वे इसी तरह गांव की सुरक्षा करेंगे।
पुलिस प्रशासन लगातार यह कोशिश कर रहा है कि चोरी की घटनाओं को रोका जाए और अफवाहों को खत्म किया जाए, लेकिन ग्रामीणों का भय और सतर्कता उन्हें इस स्थिति से बाहर नहीं निकलने दे रहा।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अफवाहों का अंत होगा, या फिर ग्रामीण इसी तरह रात-रात भर जागते रहेंगे?
ग्रामीण इलाकों में इस समय एक असामान्य स्थिति बनी हुई है, जहां लोग अपनी सुरक्षा के लिए खुद कदम उठा रहे हैं,और अफवाहों के डर से जागते हुए रातें बिता रहे हैं।
आपको बता दें कि अभी तक रुदौली सर्किल के चारों थानों की पुलिस के हाथ चोरों व अफ़वाह फैलाने वालों तक नही पहुंच पाए हैं। अब देखना है कि चोरी व अफवाह फैलाने वाले कब तक पुलिस के शिकंजे दूर रहेंगे। या यूंही निर्दोष अजनबी अगर किसी गांव में पहुंच जाए,तो वह गांव वालो के शिकार होते रहेंगे।