Breaking News

ऑपरेशन चक्रवात के तहत बिना मास्क चल रहे लोगो का किया गया चालान।

गोरखपुर जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में बिना मास्क लगाए हुए लोगों का चालान किया जाए। उसी क्रम में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के घोष कंपनी चौक पर चौकी प्रभारी नगर निगम राम सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रवात के तहत बिना मास्क चल रहे लोगों का उत्तर प्रदेश कोविड-19 दितीय 2020 संशोधन नियमावली के तहत लगभग दो दर्जन लोगों का चालान किया गया और चौकी प्रभारी नगर निगम राम सिंह के द्वारा चालान के दौरान लोगों को बिना मास्क घर से बाहर आप बिना किसी आवश्यक कार्य के ना निकलने को भी कहा गया इस दौरान कांस्टेबल विनोद यादव वीरेंद्र यादव पिंटू कुमार उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *