गोरखपुर। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के क्रम में एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजघाट थाना क्षेत्र के अमरुतानी में जिला व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार की भोर में संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर सैकड़ों लीटर कच्ची शराब कई किलो लहन को नष्ट किया है। अभियान में एसडीएम सदर कुलदीप मीणा, पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी संहित कई थाने की पुलिस मौजूद रही।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …