Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 6.58.51 PM

अन्तर्राज्यीय 05 मोबाइल चोर 18 मोबाइल के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में हो रही मोबाइल चोरी की घटना की रोकथाम हेतु हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 24/10/2021 को मुखबीरी द्वारा सूचना मिली कि फोरलेन अण्डरपास के आगे कुशीनगर की तरफ जाने वाली रोड के कट पर 05 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फर्स के कुशीनगर की तरफ जाने वाली रोड के कट पर खड़े पांचों संदिग्ध व्यक्तियों को घेरघार कर पकड़ लिया गया । पकड़ गये गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. परन कुमार पुत्र दाताराम नोनिया निवासी तीनपहाड़ थाना राजमहल जनपद साहबगंज राज्य झारखण्ड 2. बादल महतो पुत्र मनोज महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तेलझाड़ी जनपद साहबगंज 3.राहुल कुमार पुत्र राजू महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तेलझाड़ी जनपद साहबगंज राज्य झारखण्ड 4. विजय महतो पुत्र स्व0 गोला महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तेलझाड़ी जनपद साहबगंज राज्य झारखण्ड 5. विशाल महतो पुत्र अशोक महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तेलझाड़ी जनपद साहबगंज राज्य झारखण्ड बताए । जामा तलाशी से उक्त पाँच व्यक्तियो के पास से चोरी की 18 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनियो का बरामद हुआ व तीन व्यक्ति से 03 अदद चाकू नजायज बरामद हुआ। उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 468/2021 धारा 379 के वांछित अभियुक्त थे जिन्हे कारण गिरफ्तार बताकर समय 13.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 469/2021 धारा 411,413 भा0द0वि0 , मु0अ0सं0 470/2021 धारा 4/25 आर्म एक्ट, मु0अ0सं0 471 /2021 धारा 4/25 आर्म एक्ट, मु0अ0सं0 472/2021 धारा 4/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *