Breaking News

जिलाधिकारी द्वारा परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण , विकास कार्यों और संपत्ति रजिस्टर का किया गया निरीक्षण

Ibn24×7news
परतावल महराजगंज
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा रामपुर चकिया, परतावल में परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण व विकास कार्यों और संपत्ति रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।

IMG 20220628 WA0012 1
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण और उसपर संबंधित लेखपाल द्वारा उचित कार्यवाही न करने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और लेखपाल अभिनीत कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने हेतु तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गठित कर कार्यवाही हेतु एसडीएम सदर को निर्देशित किया। राजकीय हाइ स्कूल में गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

IMG 20220628 WA0013 1जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन हेतु चिन्हित जमीन की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को हटाने और भवन का निर्माणकार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने रामपुर चकिया के खपरदिकवा टोले में लगभग 02 एकड़ बंजर भूमि से अतिक्रमण को हटवाकर वहाँ मिनी खेल स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया ताकि युवा खिलाड़ियों को अभ्यास हेतु उचित सुविधा प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने ग्राम सभा मे स्थित पोखरी का निरीक्षण किया और उसकी अच्छी तरह सफाई कराते हुए, उसे अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कनिष्ठ अभियंता पीडब्लूडी को रोड की तकनीकी जांच के हेतु निर्देशित किया, ताकि सड़क की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि परफॉर्मेंस ग्रांट शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांवों की सूरत को बदलना है। इसके अंतर्गत हो रहे कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने विद्यालयों के कायाकल्प हेतु किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में विद्यालयों की बाउंड्री करने और कक्षाओं में वॉल पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है और कल से अतिक्रमण हटाने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सदर मो. जशीम, सेक्रेटरी विकास सिंह व ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *