Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 04 at 2.30.03 PM

शरीर पर ध्यान देंगे युवा तो स्वस्थ बनेगा भारत – राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:युवाओं को अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा कर वह न केवल अपना ख्याल रख सकेंगे बल्कि देश के स्वास्थ्य पर भी असर डालेंगे। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिगांव में फिटनेस क्लब के उद्घाटन अवसर पर कही। इस अवसर पर उन्होंने भी फिटनेस मशीनों पर दो-दो हाथ आजमाए। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग में देश दुनिया में नाम कमा चुके युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने युवाओं से कहा कि वह शरीर सौष्ठव पर ध्यान दें। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है तो सबकुछ ठीक रहेगा। आपका तन मन ठीक रहेगा,तो आपके हर काम सही होंगे। नागर ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार की खेल नीतियों के कारण युवाओं को नए नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हमारी सरकार ने हर खेल के लिए सैकड़ों नर्सरियां खोली हैं जहां नए भारत के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार देश में खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा इनाम की राशि और नौकरियां दे रही है। युवाओं को इन नीतियों का लाभ उठाना चाहिए। विधायक नागर ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी है। इस कारण भारत को सबसे युवा देश कहा जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि युवाओं के पास ज्ञान,तर्क और शरीर की शक्तियां होती हैं,जिनके सहारे वह सबकुछ पा सकते हैं। लेकिन हमें बस यही देखना होगा कि हमें वह सबकुछ अच्छा पाना है। उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र में युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति क्रेज देखकर उन्हें अच्छा लगता है। उनके समय में इतनी सुविधाएं नहीं थीं लेकिन आज बहुत सुविधाएं हो रही हैं, जिनका सभी को लाभ उठाना चाहिए। इस उद्घाटन अवसर पर बॉडी बिल्डिं के जरिए नाम कमाने वाले मिस्टर इंडिया नितिन चंदीला मिस्टर एशिया सोनू जॉन,मिस्टर दिल्ली बिन्नू शर्मा, मिस्टर हरियाणा राजेश भड़ाना,मिस्टर नॉर्थ इंडिया विवेक बिधूड़ी, मिस्टर दिल्ली प्रदीप नागर,
तेज सिंह अधाना,सुरजीत पार्षद, हरीशचंद नागर,दुष्यंत पार्षद, दयानंद नागर,अंजय नागर,उमेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *