Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 27 at 7.19.20 PM

आजादी हमारे पूर्वजों व स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहर:लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसो.सेक्टर-8 एकता पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 27 at 7.19.20 PM

कार्यक्रम में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा कि आजादी रूपी धरोहर को हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों,स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है इसलिए आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है इसलिए हर भारतवाासी को आजादी का सम्मान करते हुए इसके रक्षा के लिए कृतसंकल्पित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान निर्माण हुआ था,तभी से इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है,आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है और आजादी के इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के पदाधिकारियों ने सिंगला का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-पोत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर कृपाराम शर्मा,मुकेश वशिष्ठ,पवन गुप्ता,योगेंद्र अग्रवाल,टीएस चौहान,सीपी सिंह,विपिन,कुलबीर तेवतिया,रोहित शर्मा,वीरेंद्र वशिष्ठ,विक्की,आरके तनेजा,अदलक्खा,विनीत भारद्वाज,विनय भाटी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा लखन कुमार सिंगला ने कई अन्य जगहों पर भी ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *