Breaking News

आर०पी०आई०सी० स्कूल सिसवा में बड़े धूम- धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
76 वाँ स्वतंत्रता दिवस ( आज़ादी का अमृत महोत्सव)आर०पी०आई० स्कूल सिसवा में बड़े ही धूम – धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

IMG 20220815 WA0099 1

IMG 20220815 WA0105

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ०पंकज तिवारी व प्रधानाचार्य नीरज तिवारी ने संयुक्त रूप से आगन्तुक अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया।

IMG 20220815 WA0098

IMG 20220815 WA0108 1पूरा स्कूल प्रांगण राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रभक्ति नारों से गूंज उठा। इस उपलक्ष में विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक राष्ट्रीय गीत, भाषण, देशभक्ति मुक्तक, एकांकी और नृत्य का अदभुत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व व राष्ट्र के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है इस बिंदु पर चर्चा की । विद्यालय अध्यापिका विजय लक्ष्मी जायसवाल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अभिभाषण एवं सन्देश दिए गए ।

IMG 20220815 WA0096

IMG 20220815 WA0094

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ० पंकज तिवारी ने बच्चों को देशप्रेम, स्वावलंबन, एकता एवं भाईचारे का पालन कर कठिन परिश्रम करके समुचित शिक्षा प्राप्त कर देश को उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर ले जाने का सन्देश देकर सभा का समापन किया।

IMG 20220815 WA0106

IMG 20220815 WA0104 1इस अवसर पर भाजपा नेता धीरज तिवारी ,क्षेत्र के गणमान्य अभिभावक, समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *