Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 25 at 8.29.20 PM

विकास खंड के मुख्यालय शिवपुरा परिसर में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ

 

रिपोर्ट दीनानाथ IBN NEWS बलरामपुर

बलरामपुर/ हर्रैय्या सतघरवा विकास खंड के मुख्यालय शिवपुरा परिसर में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ,पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल, द्वारा दीप प्रज्वलित कर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गया। मेले में कृषि,स्वयम सहायता समूह, ग्राम विकास, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। संतोष कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत अधिकारी एवं राकेश चौधरी ग्राम पंचायत अधिकारी व अंकित मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पंचायत विभाग,एडीओ एजी कृषि,एपीओ विनोद यादव आदि द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम में चयनित पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ,आवास लाभार्थियों को आवास की चाभी , उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हा,विकलांगो को ट्राई सायकिल व समूहों को सीसी लिमिट पासबुक व कृषि विभाग द्वारा बीज किट आदि वितरण किया गया।अन्त मे खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर ए डी ओ पंचायत विनती राम ए डी ओ आई एस बी यशवंत पाण्डेय सचिव नित्या नन्द सिंह, मनोज वर्मा,राजेन्द्र यादव , एडीओ विनोद यादव लिपिक प्रदीप, सगीर व शंकर सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा,बृजेश कुमार, गौरव शुक्ला, कौशल कुमार, शैलेन्द्र सिंह, दिलीप,विकास कसौधन सहित ग्राम प्रधान गण व काफी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *