Breaking News
IMG 20210926 164252

घटना के 49 दिन बीत जाने पर भी स्वास्थ्य विभाग मौन, ऐसे में न्याय करे कौन?

रिपोर्ट ibn टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
कोठीभार थानाक्षेत्र के सोनवर्षा में बगैर लाइसेंस के चल रहे हास्पिटल में हुयी महिला की मौत के मामले में अभी भी स्वास्थ्य विभाग मौन है क्योंकि 49 दिन गुजर जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उस अवैघ हास्पिटल पर न ही जांच करने पहुंची और न ही कोई कार्यवाही की जिससे स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है ऐसे में लगता है कि अवैध हास्पिटलों का संचालन स्वास्थ्य विभाग की साठ-गांठ से चलता है।

चर्चा तो अब यह भी होने लगी है कि क्या मौत पर भी कमीशन खाते है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी? विदित रहे कि कोठीभार पुलिस ने संचालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है।बताते चले कि कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में मुख्य मार्ग पर सावित्री हास्पिटल में बगल के ग्राम चौनपुर निवासी 45 वर्षीय पानमति देवी पत्नी छट्ठू प्रसाद का 6 अगस्त शुक्रवार को पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन किया गया था जो दो दिन बाद 8 अगस्त दिन रविवार की सुबह हास्पिटल में ही उनकी मौत हो गयी जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामिण पहुंच गये थेऔर हंगामा करने लगे थे कि इधर मैनेज का भी खेल शुरू हो गया ताकि फर्जी ढ़ंग से चल रहे हास्पिटल को बचाया जा सके लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन ग्रामिणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

 

कोठीभार थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने काफी प्रयास के बाद शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में कोठीभार पुलिस ने मृतिका पानमति के पुत्र राकेश की तहरीर पर अवैध हास्पिटल के संचालक रामेश्वर गौंड के विरूद्व धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसके जिम्मे ऐसे अवैध हास्पिटलों के संचालन को रोकना व कार्यवाही करना है घटना के 49 दिन गुजर जाने के बाद भी नही पहुंची और न ही कोई कार्यवाही किया ऐसे मे स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है कि आखिर अब तक इस अवैध हास्पिटल व संचालक के साथ यहां मौत देने वाले डाक्टर के विरूद्व कोई क्यों नही किया।यहां कार्यवाही की बात तो दूर अब तक इस अवैध हास्पिटल की जांच करने का जहमत तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नही उठाया ऐसे मे कार्यवाही तो बड़ी बात होगी।स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कोई कार्यवाही ने किये जाने से अब लोगो मे चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों के मिली भगत से इस अवैध हास्पिटल का संचालन हो रहा था और स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी लगाये हुए है। फिलहाल सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन जांच करेगा कौन?

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *