Breaking News

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च कर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर किए जा रहे एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च के क्रम में आज दिनांक 01.02.2022 पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा पैदल गश्त कर लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
IMG 20220201 WA0149
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भय मुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरुक करते हुए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पनियरा थाना क्षेत्र में, थाना परसा मलिक पुलिस, थाना निचलौल पुलिस एवं थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले अंग्रेजी एवं देशी शराब के ठेकों को चेक किया गया जिसमें उनके स्टॉक रजिस्टर, बारकोड इत्यादि की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *