Breaking News

विभिन्न स्थानों पर “अग्निपथ योजना” के विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर मदद का दिया गया दिलाशा

Ibn24×7news
महराजगंज
अग्निपथ/अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हेतु जारी नये निर्देशों के विरोध में कई राज्यों/स्थानों पर सेना भर्ती छात्रों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

IMG 20220617 WA0041प्रत्येक चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा परतावल क्षेत्र व कलेक्ट्रेट परिसर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर ज्ञापन लिया गया । युवाओं द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मदद का भरोसा दिया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त रेलवे स्टेशनों/बस स्टैण्डो पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की उपलब्धता करा दी गयी है तथा रेलवे के सम्बन्धित अधिकारीगण से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए और भी कई कदम उठाए जा रहे है । जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शरारती/अराजकतत्वों के साथ कठोरता से निपटा जाए तथा शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात/समस्या/शिकायत रखने वाले को सुना जाए और उसकी बात को उचित माध्यम से सम्बन्धित तक पहुंचाया जाए। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने व किसी के बहकावे में आकर विरोध प्रदर्शन न करने की बात कही गयी है । इस तरह के कृत्य को करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *