जीतेन्द्र कुमार चौबे
बलिया , आगामी त्योहारों एवं कांवर यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैयर के निर्देश पर पुलिस 24 घंटा पेट्रोलिंग कर रही है।तो वहीं शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का बनाए रखने हेतु शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह अपने नगर क्षेत्र में लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें ।
किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र हों या कोई और क्षेत्र जहां आप निवास करते है आपका अपना क्षेत्र है।
अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दे। ताकि सूचना के बाद कार्रवाई की जाए । त्योहारों को लेकर कोतवाल ने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्यौहार को मनाएं।कांवर यात्रा को देखते हुए अपने क्षेत्र में सभी चौकी प्रभारी, इंस्पेक्टर सहित अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।