Breaking News

क्रिसमस पर्व को देखते हुए बेकरी के चार दुकानों पर छापेमारी, 13 नमूने लिये गये

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे IBN NEWS IMG 20241223 WA0005

बलिया। क्रिसमस पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरो के विरुद्ध अभियान की शुरुआत कर दिया है। पहले दिन सोमवार को टीम ने तिखमपुर, हनुमानगंज व गड़वार रोड में बेकरी के प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया । टीम ने चार प्रतिष्ठानों से पाव रोटी, क्रीम रोल, केक, पेस्ट्री, मैदा, फ्रूट केक, जेली आदि के तेरह नमूने लिये।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम चार बेकरी के प्रतिष्ठानो पर छापेमारी कर तेरह नमूने लिये सभी नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।IMG 20241223 WA0004

सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि क्रिसमस पर्व को देखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते नमूने को संग्रहित करेगी।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ला, ओम प्रकाश, अखिलेश ओम प्रकाश यादव शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *