Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल सर्किल के सभी थानों के प्रमुख बाजारों मैं जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गयी ताकि कोई भी अपराधी तत्व बाजार के अंदर प्रवेश न कर सके। रविवार के अवकाश के उपरांत बैंक व सभी वित्तीय संस्थानों के खुलने पर सभी बैंकों पेट्रोल पंपों , ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सर्किल फरेंदा के सभी थानों के प्रमुख बाजारों में बैरियर लगाकर नाकेबंदी की गई तथा बाजारों में घुसने वाले प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई । क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोठीभार, प्रभारी निरीक्षक निचलौल ,प्रभारी निरीक्षक चौक व थानाध्यक्ष ठूठीबारी पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे । क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि कस्बों के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग की जाएगी तथा चेकिंग स्थान पर थाने की मोबाइल अथवा पीआरवी को रखा जाएगा ताकि कोई भी अराजक तत्व कस्बे में प्रवेश न कर सके।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …