Breaking News
518a1530 464a 436b ae8d 0c6586cc42ee

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ मैं गिरिराज धरण की महिमा, बाल कृष्ण लीलाएं, माखन चोर की महिमा ,भगवान का नामकरण आदि की कथा सुनाई गई

 

इस दौरान भक्त लोग भजनों पर नृत्य करते हुए कथा का रस आनंद लिया

बीगोद– भागवत कथा के दौरान अमर ज्ञान निरंजन जी आश्रम महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने मानपुरा बिजासन शक्तिपीठ बारह खेड़ा के तत्वाधान में बुधवार को गिरिराज धरण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप गिरिराज गोवर्धन जोकि मनोवांछित फल प्रदान करने वाला हमारे सनातन धर्म में प्रकृति को परमात्मा का अभिन्न इसलिए हमने प्रकृति की भी परमात्मा के रूप में ही आराधना की है चाहे नदी हो पर्वत हो या फिर वृक्ष हो हमने सभी में परमात्मा के रूप का दर्शन किया है परिक्रमा हमारी सनातन पूजा पद्धति का अहम हिस्सा है हिंदू धर्म मे परिक्रमा जिसे प्रदक्षिणा भी कहा गया है मंदिर में देव प्रतिमा पवित्र स्थानों नदियों व पर्वत की भी होती है जिन्हें गिरिराज कहां जाता है गिरिराज की परिक्रमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा सरदारों के सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाली होती है गोवर्धन पर्वत योगेश्वर भगवान कृष्ण का साक्षात स्वरूप माना गया है।9acb7148 1be0 47c5 9f37 6fa5d67d4edb 518a1530 464a 436b ae8d 0c6586cc42ee

साथ ही बाल कृष्ण की लीलायें का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण जब छोटे थे तभी उन्होंने अपनी लीला आरंभ कर दी थी बाल रूप में ही भगवान ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 8 असुरों का वध किया था।

साथ ही माखन चोर की महिमा श्री कृष्ण के अलग-अलग नाम कई बार उनके परिजनों ने उन्हें नए नाम दिया तो कई बार उनके शत्रुओं द्वारा भी नए नाम या गए जिनमें से उनका एक नाम छलिया है जो कंस ने दिया था जो काफी प्रचलित है कृष्ण के कई नामों में उनका नाम माखन चोर भी है।

साथ ही भगवान नामकरण की कथा ऋषि गर्ग यदुवंश के कुल गुरु थे श्रीमद्भागवत पुराण के वर्णन के अनुसार उन्होंने ही कृष्ण भगवान का नामकरण किया था एक बार ऋषि गर्ग गोकुल में पधारे जहां नंद बाबा और यशोदा मां ने उनका खूब आदर सत्कार किया ऋषि गर्ग ने बताया कि वह पास के गांव में एक बालक का नामकरण करने आए थे और रास्ते में मिलने के लिए उस दौरान उन्होंने नामकरण किया।

इस दौरान वृंदावन के विद्वान पंडित आचार्य नरेश जोशी के द्वारा दुर्गा सप्तशती रोज पाठ हो रहा । भागवत कथा के दौरान पांडाल में भक्तजन नृत्य कर रसपान कर भक्ति में आनंद ले रहे हैं फोटो कैप्शन विद्वान पंडित प्रति दुर्गा जी का पाठ करते ,कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते, कृष्ण भगवान गिरिराज धरण करते)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *