Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 27 at 12.08.08 AM

भारत मे पौराणीक काल से ही नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया- चित्रा देवी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज विश्व बेटी दिवस के अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी ने कहा कि भारत में तो पौराणिक काल से ही नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। समाज को संचालित करने में यूँ तो नारी और पुरूष दोनों की अन्योन्याश्रित भूमिका है लेकिन सृष्टि का संचालन वास्तव मे नारी पर ही आधारित है समाज में नारी विभिन्न रूपो में यथा मां, बहन, बेटी, पत्नी, आदि के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है। नारी का बेटी रूप उस कच्ची मिट्टी के समान होता है जिसे मां, बाप परिवार और समाज जैसा चाहे ढाल सकता है और ढालता है।
बेटी के रुप में महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है यदि उनको साधन और अवसर प्रदान किये जाय तो वह दुनिया का ऐसा कोई काम नही है जिसे बेटियां न कर सकें, जिसे पुरूष करते है। इसके बावजूद प्रकृति ने नारी में जो सृजन और पालन का जो विशेष गुण दिया है वह विशेष रूप से नारी को ही परिपूरित किया है।
आज इस महत्वपूर्ण बेटी दिवस के अवसर पर समस्त नारी समाज को शुभकामना देते हुए भारत की बेटियों से आशा और अपेक्षा करती हूँ कि बदले हुए भारत सरकार के निर्णयों का लाभ उठाते हुए समाज के हर क्षेत्र में अपनी जोरदार स्थिति दर्ज करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *