Breaking News
IMG 20220504 162613

घुघली थाना क्षेत्र में युवक ने किया तमंचा लेकर डांस, पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के एक गाँव में डीजे पर तमंचा लेकर डांस करते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवक डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहा है।

इस बाबत बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महावन खोर उर्फ बड़हरा का है। मामला मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है। बताते चले कि गाँव में देवरिया जिले से आई बारात में डीजे पर तमंचे के साथ एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिख रहा है। तमंचे के साथ डांस के वायरल वीडियो में युवक हाथों में पिस्टल लेकर डांस कर रहा है और डांस के दौरान ही अपने कमर में फंसा रहा है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष घुघुली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंगलवार की रात में करीब एक बजे की बात है। देवरिया जिले से घुघुली क्षेत्र के महावनखोर उर्फ बड़हरा में बारात आई थी जिसमें एक युवक तमंचा लेकर आया हुआ था जो डीजे पर डांस कर रहा था ।पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया उसके परिजनों से जखीरा चौकी पर पूछताछ की जा रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *