Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 12.23.24 AM

गोरखपुर के 14 ब्लॉको में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जीतना तय, छह जगह मिलेगी टक्कर।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। ब्लॉक प्रमुख की 20 सीटें हैं। इसमें से 14 पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। आपको बताते चलेकि गगहा से भाजपा के शिवाजी चंद, गोला से कुशमावती देवी, कैम्पियरगंज से अश्वनी जायसवाल, भरोहिया से डॉ सुनीता सिंह, जंगलकौड़िया से बृजेश यादव, पाली से शशि प्रकाश सिंह, पिपराइच से जर्नादन जायसवाल, कौड़ीराम से नीता सिंह, सरदारनगर से शशिकला यादव, ब्रह्मपुर से सुमन यादव, पिपरौली ब्लाक से भाजपा समर्थित दिलीप कुमार यादव, चरगांवा से वंदना सिंह, भटहट से रेखा सिंह और खोराबार से शिव प्रसाद जायसवाल के खिलाफ किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है।
शुक्रवार को नामांकन वापसी है, उम्मीद है कि इस दिन कुछ और पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।

यहां होगा मुकाबला

बेलघाट, उरुवा, सहजनवां, खजनी और बड़हलगंज में दो या तीन प्रत्याशी मैदान में कायम हैं शुक्रवार को नाम वापसी का दिन। दोपहर 3 बजे के बाद पता चलेगा कि इन पांच में से भी किसी ने मैदान छोड़ा या सब जमे रहेंगे 10 जुलाई को मतदान होगा नतीजे भी उसी दिन आएंगे।

नामांकन पत्र दाखिल ना करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने खोराबार ब्लॉक पर जमकर बवाल किया और पुलिस पर पथराव किया।

जिसके बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कई कार्यकर्ता हुए घायल कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भी लिए जाने की सूचना है।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रही सपा ने आरोप लगाया कि पुलिस के बल पर नामांकन नहीं दाखिल करने दिया गया सपा का आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव को नामांकन नहीं करने दिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *