Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 03 at 10.24.30 AM1

भीनमाल शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार ,देर रात तक होती है शराब की बिक्री-ओर पार्टिया

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल – देशी शराब के अवैध क्वार्टर पकड़ कर कार्रवाई ने नाम पर पुलिस वाह वाही तो लूट रही है लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग को शहर में खुलेआम में चल रहे अवैध ठेके और बीयर बार नजर नहीं आ रहे है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने वाली पुलिस को बाजार में चल रहे अवैध कारोबार की मानो खबर ही नहीं है।देर रात तक शराब बिक्री ओर शराबियो का डेरा लगा होता है लेकिन प्रशासन मौन है।

भीनमाल से रानीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान पर देर रात तक शराब बिक्री होती है रात 8 बजे के बाद भी शराब खुलेआम बिक रही है और वहां पर आने वाले कुर्सी व टेबल पर बैठकर शराब पी रहे है। शराब की दुकान से महज आधा किलोमीटर दूर ही पुलिस थाना है ,पुलिस का हर समय इसी रास्ते पर आना जाना रहता है उसके बाद भी अवैध रूप से शराब बिक्री और आहता चल रहा है। यहां पर आम इंसान भी आसानी से पहुंच सकता है। लेकिन पुलिस को खबर नहीं या फिर कुछ और है। खुलेआम सबकुछ चलता है, मानो पुलिस का तो बिल्कुल भी डर नहीं है। पुलिस प्रशासन को देर रात तक शराब बिक्री होने का अवगत भी करवाया लेकिन कार्रवाई करने का भरोसे के अलावा कुछ नही किया ।अब आप पुलिस की सह पर चलने वाला ठेका कहे याफिर कानून को ताक पर रखकर अवैध बिक्री।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *