Breaking News
085a4b22 7360 473e b2ad 335025188264

अस्थाई टोल प्लाजा नही हटा तो, धरना अनवरत चलता रहेगा- भाकियू किसान

 

टोल प्लाजा के विरोध में किसानों का दुसरे दिन धरना चलता रहा085a4b22 7360 473e b2ad 335025188264

मीरजापुर। वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास लगे अस्थाई अवैध टोल प्लाजा के विरोध के साथ सात सूत्रीय मांगो को लेकर गुरुवार को महापंचायत हुई, जिसने चुनार एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, मड़िहान सीओ अनिल कुमार पांडेय, चुनार सीओ, टोलवेज के संबधित अधिकारी सहित तमाम अधिकारी पुलिस फोर्स मौजूद रही, उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने अनवरत धरना शुरू कर दिया।

धरना के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह सहित सैकड़ों किसानों ने अस्थाई टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर धरना पर अड़े रहे। जिसमें जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सभासद संजय जायसवाल उर्फ संजू बाबा सहित सैकड़ों किसान रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *