Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ में 36वां वार्षिकोत्सव मनाया , मंदिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा, यज्ञ का हुआ आयोजन

IBN NEWS OFFICE:

मनीष दवे IBN NEWS22222222222

भीनमाल :–. शहर के गायत्री शक्तिपीठ में 37वां वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई। कार्यक्रम के तहत वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर सर्वत्र शान्ति की कामना की। शान्ति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि हरिकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ नैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक चेतना और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बने इसके लिए हमें सार्थक प्रयास करना चाहिए। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए तभी विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।

महेश व्यास ने गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए शक्तिपीठ में पुंसवन संस्कार, ग्रभोत्सव, अन्नप्राशन संस्कार और विद्यारंभ संस्कार जैसे अनुष्ठान कार्यक्रम समय समय पर आयोजित कर संस्कारों का बीजारोपण कर रहा है। करणसिंह सेवड़ी ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए धन की नहीं बल्कि मन, वचन और कर्म की जरूरत है। संस्कार अनगढ़ मानव को महामानव बना लेते हैं। इसलिए सभी को संस्कारों के महत्व का स्वीकार कर इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।

इस अवसर पर गुमान सिंह राव, नान सिंह राव नरपत सिंह आर्य, श्रवण सिंह राव, जसराज सुथार, मोतीलाल सोलंकी, बंशीधर राठी, विराराम घांची, हीरालाल सोलंकी, जोरसिंह देवड़ा,अर्जुनसिंह राव, चिंटूसिंह ईरानी, धनराज प्रजापत, विक्रम सिंह आर्य, विक्रम सिंह ईरानी, लक्ष्मण सिंह, इंद्र सिंह राव, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *