Breaking News

मुझे आना पड़ेगा-विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बिथरी चैनपुर बरेली

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

क्षमा कीजिए सर इनको जो ठीक लगे रूपये दे दें-डाक्टर साहब

बरेली कोरोना महामारी के चलते राजस्थान के नागौर जिले के निवासी वीर विक्रम डीगा बरेली के एक अस्पताल में सात दिन से भर्ती थे जिनसे महज सात दिन में 2,33,000 रुपये जमा भी करा लिए और छुट्टी के वक्त 3,92,000 रुपयों की और मांग की गई। वीर विक्रम डीगा के परिजनों ने डाक्टर साहब से काफी बार प्रार्थना की कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है पैसे कम कर लीजिये लेकिन डाक्टर साहब ने कोई नहीं सुनी डाक्टर साहब बोले 12000 कम करके 3,80,000 रुपए दे दो अब इससे कम नहीं होंगे। पडोसी बैड पर लेटे मरीज के परिजनों ने बताया कि डाक्टर साहब को विधायक पप्पू भरतौल से फोन कराइये तो ये मानेंगे ये लीजिये विधायक जी का मोबाइल नंबर।

हमें भी यहाँ पहले घुमा रहे थे कि कोई बैड खाली नहीं है जब विधायक जी ने फोन किया तो तुरंत बैड मिल गया। आप विधायक जी से फोन करा दो।  तब वीर विक्रम डीगा के पिता रामजे सिंह डीगा ने विधायक पप्पू भरतौल से फोन पर बात की। जिसके बाद विधायक पप्पू भरतौल ने अस्पताल के डाक्टर का नंबर रामजे सिंह डीगा से लेकर बात की। विधायक पप्पू भरतौल बोले सुधर जाओ। मानवता को समझो पैसा साथ नहीं ले गया है

 

आज तक कोई जो तुम ले जाओगे। सुधर जाओ। सिर्फ वही पैसे लो जो इलाज में खर्च हुये हैं न कि अस्पताल की बिल्डिंग बनाने का खर्च एक मरीज से बसूलो। बिल ठीक कर लो या मुझे आना पड़ेगा अस्पताल में।  डाक्टर साहब बोले नहीं सर। मुझे क्षमा कीजिये सर जो इनको ठीक लगे रूपये दे जाये अब मैं इनसे कुछ नहीं कहूँगा। जिसके बाद रामजे सिंह डीगा ने अस्पताल में मात्र 40000 रुपए दिये और छुट्टी कराकर राजस्थान चले गए। रामजे सिंह डीगा ने विधायक जी को फोन कर कहा आप धन्य हैं ऐसे नेताओं की आवश्यकता हमारे देश को है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *