Breaking News

आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन ने मनाया गोरखपुर गरबा डाँडिया महोत्सव-2022

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन ने शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा को प्रिय गरबा डाँडिया का भब्य आयोजन शहर के होटल रेडियंट रिसार्ट मे संस्था की अध्यक्षा कंचन सोनी व डी आर इवेंट क्रियेटर की डायरेक्टर दिव्या राजपूत की देखरेेेख में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि व गोरखपुर के साँसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन के आगमन के पश्चात, पूर्व महापौर डा सत्या पांडेय, ग्रीनलैंड हास्पिटल के डायरेक्टर व समाजसेवी डा डी के गुप्ता, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्व विद्यालय के कुलपति की धर्मपत्नी डा सरोज पांडेय, आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की संस्थापक कंचन सोनी, सचिव रमा पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और शाल ओढा़कर किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा भव्य आरती व गरबा किया गया। महिलाओं ने अपने पतियों के साथ डाँडिया खेला।

इन सब के बीच समारोह में मुंबई से आमंत्रित वालीवुड सेलिब्रिटी सिंगर रिनी चंद्रा ने लोगों के बीच जाकर अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डाँडिया जज के रूप में मिसेज तीज क्वीन गोरखपुर 2022 सुनीता जायसवाल ने डाँडिया विनर के नाम एनांउस किये। विजयलक्ष्मी सिह डाँडिया विनर, शालिनी जायसवाल फर्स्ट रनरअप, व नीतू जायसवाल सेकंड रनरअप रहीं। इसके अतिरिक्त नीरज चौधरी को परफेक्ट डाँडिया क्वीन, मंजूलता गुप्ता को बेस्ट मेकअप, जयश्री एमविष्ट को बेस्ट ड्रेसअप व सुनीता जायसवाल को वेस्ट डाँसर का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एंकर के रूप में उत्कर्ष शुक्ला व श्रेया श्रीवास्तव ने किया। पूरे कार्यक्रम का लाईव कवरेज व फोटोग्राफी गोल्डेन इमेज के डायरेक्टर विशाल राज कश्यप के देखरेख में किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *