Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 18 at 9.42.41 PM 1

ड़बुआ मंडी में पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी:धर्मबीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:ड़बुआ सब्जी मंडी में महिला एवं उसके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृतव में मंडी सचिव विनय यादव से मिले और मंडी में असमाजिक तत्वों की द्वारा की जा रही गुंडागर्दी पर लगाम कसने की बात की। उन्होंने कहा कि हाल ही में सब्जी मंडी में पार्किंग स्टैंड पर खड़े होने वाले कुछ गुंडा तत्वों ने पर्ची न देने पर एक महिला एवं उसके बेटे के साथ जिस प्रकार से झगड़ा किया

वह निंदनीय है और आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी। भड़ाना ने पुलिस प्रशासन से भी ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि मंडी में जो पार्किंग का ठेका है,उसमें केवल कमर्शियल वाहनों एवं जो कमर्शियल प्रयोग के लिए सब्जी खरीदने आते हैं। उनकी पर्ची काटने का प्रावधान है। मगर,ये पार्किंग वाले आम लोगों,जो घर को 100-50 रुपए की सब्जी खरीदने भी आता है,उससे भी पर्ची लेते हैं जो सरासर गलत है।

 

मंडी सचिव विनय यादव ने मंडी में पार्किंग के नाम पर हुई इस घटना को शहर के लिए और मंडी के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से मंडी का नाम खराब होता है। प्रशासन एवं पुलिस को भी इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए,ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के साथ जिला महासचिव भीम यादव,राकेश भडाना,मेहरचंद हर्षाना,सतीश चंदीला,राजकुमार,एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार,संदीप राव,वर्मा,हरजिंदर सिंह मेंहदीरत्ता,रघबर दयाल आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *