Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किए गए निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षार्थियों के माध्यम से कराए गए आकलन के उपरांत निपुण सम्मान समारोह का आयोजन गत वर्ष की भांति इस बार भी किया गया ।

निपुण विद्यालय घोषित किए जाने पर जन समुदाय में सकारात्मक वातावरण के सृजन हेतु प्रेरित करने एवं प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा बोर्ड चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापको को शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों के आकलन में निपुण मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से निपुण विद्यालय घोषित किए जाने पर आज गंगा बहुद्देशीय सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

निपुण सम्मान समारोह के आयोजन में बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शेष विद्यालयों को भी अति शीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति कर लेनी होगी तथा इसके लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों को संयुक्त रूप से मिलकर प्रयास करना होगा। विदित है कि जनपद में संचालित प्राथमिक / कंपोजिट विद्यालयों में विगत जनवरी फरवरी माह में निपुण प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से कक्षा एक तथा दो में अध्यनरत बच्चों का आकलन किया गया था जिसमें जनपद के 448 विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित किया गया है जिन्हें आज मुख्य विकास अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश में निपुण भारत मिशन की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं उनके ज्ञान में दक्षता हासिल करना होता है।

परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को शिक्षक संदर्शिकाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा विद्यालयों को प्रिंट रिच सामग्री से परिपूर्ण बनाया गया है साथ ही निपुण लक्ष्य एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चों का सतत आकलन किए जाने के साथ ही साथ दीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि बच्चे समय अंतर्गत निर्धारित लक्षण की संप्रति कर सकें।

शिक्षकों को दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षण सामग्री तथा प्रशिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है तथा एफ एल एन प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन पाठ्य पुस्तकों की समझ का विकास भी किया जाता है ताकि बच्चों की संपूर्ण समझ का विकास किया जा सके।

आज के कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की गई की विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में बताया गया कि बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा सरकार की मंशा के अनुरूप एवं राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय समय पर द्वारा सुझाए गए निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के अंतर्गत उनके गणवेश, बैग ,जूता ,मोजा, स्वेटर इत्यादि के लिए₹1200 की धनराशि भेजी जाती है ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अनुदेशक बम बहादुर द्वारा उकेरीत किया गया पोट्रेट भेट किया गया ।जिला समन्वयक निपुण द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद् तिवारी,चित्रलेखा सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,मंत्री डॉ राजेश पांडे, पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ शशि भूषण मिश्र, डा भवतोष कुमार पांडे, रामप्रकाश सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार यादव ,प्रवीण ,प्रभाकर तथा अन्य शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …