अंतर्जनपदीय चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर को पुलिस ने किया लंगड़ा आपरेशन सहित कुल चार शातिर चोर गिरफ्तार
दो चार पहिया वाहन, तमंचा मय कारतूस, 40 पेटी देशी शराब व शराब बिक्री की धनराशि 95,300 रूपये नकद बरामद
मीरजापुर। पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अहरौरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सोनपुर में शराब की दुकान में हुई चोरी से सम्बन्धित माल को बेचने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा पिकअप व कार से सोनभद्र की तरफ जा रहे है।
उक्त सूचना के आधार पर दिनांक बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि में थाना अहरौरा पुलिस थाना थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा,
उप निरीक्षक मुनीराम यादव व आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अहरौरा फ्लाई ओवर के पास प्रभावी चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को अहरौरा टोल प्लाजा के बगल से वनस्थली जंगल की तरफ घुमा कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सीमित जवाबी कार्यवाही में दो शातिर चोर करन बिन्द पुत्र स्व0 धर्मवीर बिन्द निवासी सिरसी नियमताबाद थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व गंगा राम बिन्द पुत्र स्व0 लालता प्रसाद बिन्द निवासी कन्हैया का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर के पैर में गोली लगी है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त करन बिन्द व गंगा राम बिन्द उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल मीरजापुर के लिए भेजा गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा, दो जिन्दा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, पिकअप वाहन, चोरी का 36 पेटी (कुल 1595 पैकेट) देशी शराब तथा शराब बिक्री की धनराशि 68,100 रुपए नगद बरामद किया गया।
इस लंगड़ा आपरेशन/मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके दो अन्य साथी भी है जो उनके साथ चोरी की घटना में सम्मिलित रहें, जो चोरी का माल कार से सोनभद्र की तरफ लेकर जा रहे है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर ढबही में एक बगीचा से मारूति सुजुकी वाहन संख्या UP 63 L 4608 से दो अन्य वांछित अभियुक्त आर्यन यादव पुत्र स्व0 लक्ष्मण यादव निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व रामभरोस साहनी पुत्र स्व0 बुद्धु प्रसाद निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा- 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।
मारूति सुजुकी वाहन की तलाशी में चार पेटी (कुल 180 पैकेट) देशी शराब व अभियुक्तों के कब्जे से शराब बिक्री की धनराशि 27,200 रुपए नगद बरामद किया गया। वहीं चारों शातिर चोर को धारा- 305(ए),331(4),109,317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि. में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
जनपद मीरजापुर के थाना सन्तनगर, मड़िहान, कछवां, अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत एक-एक अभियोग, थाना को0देहात पर पंजीकृत दो अभियोग तथा जनपद सोनभद्र के थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एक अभियोग इस प्रकार कुल सात अभियोग अनावरित हुए।
घटना कारित करने का तरीका
अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले क्षेत्र में 2-3 दिन पहले रेकी करते थे और इस दौरान उन मकानो को चिह्नित करते थे जिन घरों के लोग कही बाहर गये हुए हो और मकान खाली हो।
मौका देखकर चिह्नित मकान या दुकान में चोरी से घुसकर सामानो नकदी आदि चोरी कर लेते थे। घटना को अंजाम देने के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपने मोबाइल फोन को बन्द रखा जाता था जिससे उन्हे मोबाइल फोन के माध्यम से ट्रेस करना मुश्किल हो। अभियुक्तों द्वारा मुगलसराय में एक वेयर हाउस बनाया गया था जहां चोरी के माल को भण्डारित किया जाता था।
जहां से चोरी के माल को छोटे-छोटे भाग में बांट कर बिहार ले जाकर बेच देते थे और प्राप्त धन को आपस में बाट लेते थे।
शातिर चोरों की आपराधिक इतिहास- (करन बिन्द) धारा 379,411,414 भादवि, धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस, धारा 303(2),317(2),324(2) बीएनएस, धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना अदलहाट, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना जमलापुर जनपद मीरजापुर।
धारा 305,317(2),317(4) बीएनएस थाना नौगढ़ जनपद चंदौली। दूसरा (गंगाराम बिन्द) धारा 34,380,411,414 भादवि, धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, धारा 380 भादवि थाना अहरौरा, धारा 323,504,506 भादवि थाना चिल्ह, धारा 380,457 भादवि थाना चुनार, धारा 380,457 भादवि थाना, धारा 380,457 भादवि थाना चुनार, धारा 380,411 भादवि थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर। सहित चंदौली में धारा 379,411 भादवि थाना अलीनगर, धारा 380,411 भादवि थाना बबुरी, धारा 379 भादवि थाना चकिया, धारा 380 भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली।