Breaking News
मणिकम टैगोर फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए

हरियाणा में जल्द ही मजबूत संगठन खड़ा करेगी कांग्रेस: मणिकम टैगोर

रिपोर्ट: बी.आर. मुराद | IBN NEWS फरीदाबाद

फरीदाबाद।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर व लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने सोमवार को फरीदाबाद जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि बहुत जल्द हरियाणा में कांग्रेस का मजबूत और संगठित संगठन खड़ा नजर आएगा।

🧾 हाईकमान गंभीर, हर कार्यकर्ता की राय ली जाएगी

टैगोर ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में नए संगठन को लेकर गंभीर प्रयास कर रहा है। उनके मुताबिक, “मुझे निर्देश दिए गए हैं कि मैं जिले की हर विधानसभा में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय-शुमारी करूं और उसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी को सौंपूं।”

अब तक वह जिले की सभी 6 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुके हैं और संगठन को लेकर एक-एक कार्यकर्ता की राय दर्ज की जा रही है।

🏛 निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्थान

टैगोर ने स्पष्ट किया कि नए संगठन में केवल निष्ठावान, ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा। जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यकारिणी तक हर पद के लिए विस्तृत पैनल तैयार कर 3 से 6 नामों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा, “अब जिलाध्यक्ष थोंपा नहीं जाएगा, बल्कि कार्यकर्ताओं की पसंद के आधार पर नियुक्ति होगी।”

🙌 पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया ने किया स्वागत

बैठक में मौजूद पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने मणिकम टैगोर का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है। उन्हीं के बल पर कांग्रेस ने हरियाणा में 5 सांसद और 37 विधायक चुने हैं जो संसद और विधानसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।

🗣 कार्यकर्ताओं से मिला उत्साहजनक फीडबैक

बैठक में रोहताश बेदी (सह-प्रभारी एवं प्रदेश ऑब्जर्वर) भी मौजूद रहे। टैगोर ने एक-एक कार्यकर्ता से उनकी समस्याएं, संगठन को लेकर सुझाव और राजनीतिक माहौल पर राय ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर लगता है कि कांग्रेस आने वाले समय में हरियाणा में बड़ी वापसी करेगी।

👥 बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस बैठक में डॉ. मुकेश भाटी (पूर्व जिला परिषद चेयरमैन), लक्ष्मण तंवर, बिजेंद्र आर्य, राकेश तंवर, ठाकुर राजाराम, ब्रह्मानंद कौशिक, अमर सरपंच, सुभाष नेताजी नरियाला, प्रेम चेयरमैन, गजराज दुघौला, रामशरण, प्रहलाद चेयरमैन, हरपाल नेता, राजीव हुड्डा, पूरण सिनसिनवार, डब्बू चहल, रतन नंबरदार, सेठी मुजेड़ी, जगन लांबा समेत पृथला क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …