Breaking News
5f69b098 87ff 4211 860b a106408fb1d6

सिख धर्म में गुरू के प्रकाश पर्व का बहुत महत्व:भारत अशोक अरोड़ा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था। शहर भर में सोमवार को गुरू नानक देव जी की 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के अलग-अलग गुरूद्वारों से साध संगत के साथ नगर कीर्तन निकाला गया।

5f69b098 87ff 4211 860b a106408fb1d6

नगर कीर्तन में बच्चों ने सुंदर कला का प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सेवा और श्रद्धा का संगम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लंगर एवं प्रसाद वितरित किया।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अशोक अरोड़ा ने सिंह सभा गुरुद्वारा मार्केट नं.एक में पहुंचकर गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं की जानकारी ली और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया। उन्होंने संगत को गुरू पर्व की बधाईयां दी और कहा कि सिख धर्म में गुरू पर्व का बहुत महत्व है। गुरु नानक देव ने लोगों को कुछ ऐसी शिक्षाएं दी थी जो सही राह पर चलने का मार्ग दिखाती हैं।

भारत अरोड़ा ने कहा कि गुरू जी के त्याग,तपस्या,समर्पण की भावना को सीखना बहुत जरूरी है और सारा सिख समाज उनकी बातों को मानते हैं और अनुसरण करते हैं। उन्होंने गुरू से साध संगत के अंदर सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर गुरू नानक देव के संदेश एवं शिक्षा के बारे में जानकारी दी। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह ने अशोक अरोड़ा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *