Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 10 at 8.18.01 AM

गाजीपुर मे जीएसटी की मेगा सेमिनार:पंजीयन रिटर्न्स व विभागीय योजनाओं पर हुआ फोकस 

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर :राज्य कर विभाग गाजीपुर द्वारा पंजीयन जागरूकता के सम्बन्ध ‘‘जीएसटी – मेगा सेमिनार‘‘ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 की संख्या में व्यापारी बन्धु एवं विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य कर विभाग उत्तर-प्रदेश के राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत का योगदान करता है।WhatsApp Image 2025 01 10 at 8.18.01 AM

अतः राज्य कर विभाग में पंजीयन का आधार बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर निर्देशित किया जाता रहा है। सम्प्रति मेगा-सेमिनार में डॉ. शमशेर जमदग्नि, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, सम्भाग बी, वाराणसी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जिनके द्वारा मुख्यमन्त्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रू. का चेक लाभार्थी अरूण कुमार सिंह, मै. मान्या कन्स्ट्रक्शन को प्राप्त कराया गया। इस विशिष्ट्र मेगा-सेमिनार में जयसेन कार्यालयाध्यक्ष राज्य कर कार्यालय एवं  सर्वेश कुमार सिंह, उपायुक्त सहित  विजय शंकर वर्मा अशोक कुमार अग्रहरि,  आसिफ खान,  लल्लन सिंह,  अजय सरार्फ एवं  बसंन्त सेठ आदि व्यापारी नेताओं सहित  धीरज कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एवं  सुनील राय, मन्त्री टैक्स बार एसोसिएशन, गाजीपुर भी अनेक विद्वान अधिवक्ताओं एवं सम्मानित व्यापारी बन्धुओं के साथ सम्मिलित हुए।

इस मेगा-सेमिनार में डॉ. सतीश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त द्वारा पंजीयन के लाभों एवं  प्रभात कुमार सिंह, सहायक आयुक्त द्वारा रिटर्न्स संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। इस मेगा-सेमिनार के आयोजन में राजेश ओझा, सहायक आयुक्त, सुश्री प्रतिभा राय, सहायक आयुक्त,  विवेक मणि तिवारी, राज्य कर अधिकारी एवं  लल्लू सोनकर, राज्य कर अधिकारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।WhatsApp Image 2025 01 10 at 8.18.01 AM 1
इस मेगा सेमिनार में कई व्यापारी नेताओं एवं विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रश्नगत मेगा-सेमिनार के आयोजन हेतु राज्य कर विभाग, गाजीपुर का आभार व्यक्त किया गया।

लाभार्थी  अरूण कुमार सिंह द्वारा भी राज्य कर विभाग, गाजीपुर का तहेदिल से धन्यवाद प्रकट किया गया। कार्यालयाध्यक्ष  जयसेन, उपायुक्त द्वारा पंजीयन एवं रिटर्न्स के संबंध में विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर जमदग्नि, संयुक्त आयुक्त द्वारा व्यापारी बन्धुओं द्वारा उठायी गयी शंकाओं का सकुशल समाधान करते हुए राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर में व्यापारी हितैषी कार्य-प्रणाली की वचनबद्धता व्यक्त की गयी। अन्ततः, श्री सर्वेश कुमार सिंह, उपायुक्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच का कुशल संचालन गिरिजा शंकर कुशवाहा, प्रधान सहायक द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *