Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 03 at 4.28.30 PM

बीगोद थाना क्षैत्र मे बेखौफ दौड़ रहे बजरी वाहन फिर भी नही होती कार्यवाही

 

हरिसिंहजी का खेड़ा गांव में तेज रफ्तार से चलते बजरी वाहन ने किया मकान को किया क्षतिग्रस्त एवं टूटे बिजली के खम्बे

प्रमोद कुमार गर्गWhatsApp Image 2024 04 03 at 4.28.30 PM

बीगोद–बजरी पर सरकार और न्यायपालिका की रोक होने के बावजूद बीगोद थाना क्षैत्रो मे बजरी के वाहन बेखौफ सरपट दौड़ रहे हैं लेकिन खनन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी अनदेखी कर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

मंगलवार को बनास नदी क्षेत्र के किनारे स्थित गांव हरिसिंह जी का खेडा में बजरी के वाहन बेख़ौफ़ दौड़ते रहे इस दौरान पुलिस थाना क्षेत्र बीगोद के ग्राम पंचायत रलायता के हरिसिंह जी का खेडा गांव में बजरी वाहन ने रामेश्वर लाल गुर्जर के मकान को तेज गति से अव्यवस्थित निकलते मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है साथ ही दिव्यांग व्यक्ति रणजीत गुर्जर के मकान के बाहर बिजली के खम्बे को चपेट में लेते तोड़ दिया है। उक्त घटना को लेकर रामेश्वर लाल गुर्जर निवासी हरिसिंह जी का खेडा ने बेखोफ दौड़ रहे बजरी वाहन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पुलिस थाना बीगोद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं कि गई। बेखौफ दौड़ते बजरी वाहनों को गांव वाले धीमा चलाने के लिए ग्रामीण बोलते हैं तो बजरी डम्पर वाले बोलते हैं कि यह बजरी पुलिस थाना बीगोद की एंट्री से चलता है, जबकि अधिकारी ध्यान न देने से लगता अधिकारी सह होने से डम्पर , ट्रैक्टर ट्रॉली ,बेखौफ दौड़ रहे। लगता है मिलीभगत से अवैध बजरी का खेल चल रहा है। जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है ग्रामवासियों ने अवैध बजरी वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *